fake-officer-arrested-for-cheating-several-girls-in-the-name-of-marriage
fake-officer-arrested-for-cheating-several-girls-in-the-name-of-marriage

शादी के नाम पर कई लड़कियों से ठगी करने वाला फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

मुंबई, 18 अप्रैल (हि.स.)। शादी का झांसा देकर कई लड़कियों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी अधिकारी को नवी मुंबई की खांदेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित व्यक्ति इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिये लड़कियों को पहले खुद को प्रांत अधिकारी बताता उसके बाद शादी का झांसा देकर ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपित के पास से कई सरकारी पहचान पत्र बरामद करने के साथ ही अभी तक छह मामलों का खुलासा किया गया है, जिसमें डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी हुई है। खांदेश्वर पुलिस ने फर्जी अधिकारी तुषार मारुती थिगले (23) को नेरुल से गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई के जुई नगर में रहने वाला तुषार मूलरूप से पुणे के खेड़ का निवासी है। वह इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर पिली बत्ती वाली महँगी गाड़ी और बाउंसरों के साथ फोटो शेयर करता था। इसके बाद लड़कियों से दोस्ती करने के बहाने शादी का झांसा देता था। लड़कियों के घर वालों से बात करने के बहाने वह अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाते हुए रेलवे और अन्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठता था। किसी को सरकारी विभाग से पुरानी गाड़ी सस्ते में दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इस तरह मुंबई, नवी मुंबई, पनवेल, पुणे, नाशिक आदि शहरों की लड़कियों के साथ ठगी कर चुका है। पनवेल की रहने वाली एक लड़की ने पिछले महीने खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित तुषार थिगले पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसके साथ जनवरी महीने में खार में शादी कर ठगी की है। उसने नाशिक में रहने वाले उसके रिश्तेदारों से लाखों रुपये लेकर ठगी को अंजाम दी है। इसके साथ ही कई लड़कियों के साथ शादी के नाम पर ठगी की है। आरोपित तुषार ने भांडुप में रहने वाली एक लड़की के साथ ही इसी तरह शादी का झांसा देकर छह महीने तक रिलेशन में रहते हुए उसके साथ लगभग 10 लाख रुपये की ठगी की है। बोरीवली में रहने वाली एक लड़की के शादी करने के बाद से वह फरार हो गया था। खांदेश्वर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक किरण वाघ की टीम ने आरोपित को नेरुल से गिरफ्तार कर लिया है। हिंदुस्थान समाचार / ज्योति

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in