dream-mall-incident-due-to-negligence-of-government-and-administration-bjp
dream-mall-incident-due-to-negligence-of-government-and-administration-bjp

सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई ड्रीम मॉल की घटना: भाजपा

मुंबई, 27 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने भांडुप स्थित ड्रीम मॉल के अग्निकांड को सरकार और प्रशासन की लापरवाही बताया है। मुंबईई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने शनिवार को भांडुप स्थित ड्रीम मॉल जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने वहां के कोविड सेंटर में लगी आग से पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना हुआ है। इससे कई लोग अनावश्यक रूप से पीड़ित हुए हैं। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 11 मरीजों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। लोढ़ा ने बताया कि इस घटना को लेकर भाजपा नगरसेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त से मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा गट नेता प्रभाकर शिंदे, नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट, भांडुप भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दहितुले तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in