बोईसर में जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ी धज्जियां
बोईसर में जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ी धज्जियां

बोईसर में जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ी धज्जियां

मुंबई,12 जून (हि.स.) बोईसर और आस पास के क्षेत्रो में तेजी से बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए,जिलाधिकारी डॉक्टर कैलाश शिंदे ने इन इलाको को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। इसके बावजूद शहर में लोग सोशल-डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन नही कर रहे। तथा खुलेआम जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। और प्रशासन मूकदर्शक बना दिख रहा है। पॉजिटिव मामले बढ़ने के बाद बोईसर और खैरापाड़ा क्षेत्रों को आवाजाही के लिए 'प्रतिबंधित क्षेत्र' घोषित कर दिया है। शहर की परिस्थिति दिन-ब-दिन नाजुक होती जा रही है। इसके बावजूद रोजाना 'सोशल-डिस्टेंसिंग' की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सबसे ज्यादा नियमों के उल्लंघन का मामला बोईसर की भाजी मार्किट से सामने आ रहे है। अधिकारियों ने कहा है, कि नियमो का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in