dead-body-of-unknown-woman-found-on-the-beach
dead-body-of-unknown-woman-found-on-the-beach

समुद्र किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

मुंबई, 23 मई, (हि. स.)। पालघर जिले के अर्नाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के भुई गांव इलाके में शनिवार शाम को समुद्र किनारे एक अज्ञात महिला का नग्न अवस्था में शव पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कलंब -भुईगांव समुद्र खाड़ी किनारे एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष है। शव काफी सड़ चुका है। इसलिए उसकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in