
मुंबई ,25 जुलाई (हि स ) | ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के 551 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं | ठाणे शहर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले अब 65 प्रतिशत हैं | ठाणे मनपा परिसर में अब तक कोरोना के 11 हजार 78 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं | जबकि ठाणे में अभी भी 5 हजार 793 कोरोना के मरीजों का उपचार किया जा रहा है | ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 302 मामले सामने आये हैं | इसके बाद अब ठाणे शहर में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या अब 17 हजार 446 हो गई है | जबकि ठाणे में आज कोरोना के कारण आज 4 लोगों तोड़ा है | हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र / राजबहादुर-hindusthansamachar.in