Chief Minister pays tribute to former minister Vilasrao Patil
Chief Minister pays tribute to former minister Vilasrao Patil

मुख्यमंत्री ने दी पूर्वमंत्री विलासराव पाटील को श्रद्धांजलि

मुंबई, 04 जनवरी (हि. स.)। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूर्व मंत्री विलासराव पाटिल-उंडालकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य ने सहकारिता और ग्रामीण विकास सहित सामान्य जन के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों के अध्ययनशील और मार्गदर्शक नेतृत्व को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वतंत्रतासेनानी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए विलास काका की ओर से शुरू की गयी राजनीतिक गतिविधियाँ समाज हित से जुड़ी हुई थीं। राज्य मंत्रिमंडल में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाते हुए सहकारिता, ग्रामीण विकास और जल संरक्षण के क्षेत्र में बहुत काम किया। उन्होंने अनेक संस्थाओं और सामाजिक उपक्रमों को मजबूत किया। विभिन्न विषयों में अपने गहन अध्ययन और दृढ़ता के कारण, वह अनेक लोगों के लिए एक मार्गदर्शक थे। उनके निधन से राज्य की राजनीति और सामाजिक कार्यों से दो पीढिय़ों को जोडऩे वाले मार्गदर्शक नेतृत्व को हमने खो दिया है। विलास राव पाटील के आज सातारा में निधन के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील सहित सर्व दलीय नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in