chhatrapati-shivaji-maharaj39s-fame-will-spread-in-the-world-chief-minister-uddhav
chhatrapati-shivaji-maharaj39s-fame-will-spread-in-the-world-chief-minister-uddhav

विश्व में फैलाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज की ख्याति : मुख्यमंत्री उद्धव

मुंबई, 19 फरवरी ( हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि हम सभी के दिल में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्थान है। उनकी ख्याति पूरे विष्व में फैलाई जाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवनेरी किले पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में शिवजन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर अच्छे काम में, शिवराय का स्मरण अनजाने में अपने आप होता रहता है। अभी वातावरण अच्छा है, लेकिन मुंह पर मास्क है। छत्रपति शिवाजी महाराज देवता हैं, उनके पास लड़ने के लिए तलवार पकड़ने की हिम्मत थी। कोरोना से लड़ते हुए हमें यह प्रेरणा और दृढ़ता मिलती है। हम सभी को जोड़ने वाले शिवराय है। मु मुख्यमंत्रीे कहा कि शिवनेरी पर आने का यह दूसरा वर्ष है। यह सम्मान शिवराय के आशीर्वाद और आप सभी ने प्रेम के साथ दिया है। प्रत्येक अच्छा काम शिवराय के स्मरण के साथ अनजाने में होता रहता है। अभी वातावरण अच्छा है, परंतु मुंह पर मास्क है, कोरोना से अपनी लड़ाई शुरू है। छत्रपति द्वारा लड़ी गई सभी लड़ाइयों में, उन्होंने दुश्मन को पराजित किया। उनकी ढाल तलवार आज नहीं है, लेकिन ना भूलें कि कोरोना जैसे शत्रु से लड़ते समय मास्क हमारी ढाल है। इसस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, सांसद छत्रपति संभाजीराजे, सांसद डॉ.अमोल कोल्हे,विधायक अतुल बेनके,विधायक विनायक मेटे, जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला पानसरे, मराठा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय घोगरे उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / विनय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in