मध्य रेल पुणे मंडल : स्पेशल ट्रेनों के समय में मामूली परिवर्तन
मध्य रेल पुणे मंडल : स्पेशल ट्रेनों के समय में मामूली परिवर्तन

मध्य रेल पुणे मंडल : स्पेशल ट्रेनों के समय में मामूली परिवर्तन

मुंबई, 18 जुलाई, (हि. स.)। वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों का पुणे मंडल के स्टेशनों पर आने-जाने के समय में मामूली परिवर्तन किया गया है, जो 18 जुलाई से प्रभावी हो गया है। पुणे मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर ने बताया कि समय में परिवर्तन के बाद से मुंबई -गदग स्पेशल ट्रेन संख्या 01139 पुणे स्टेशन से 1:00 बजे तथा स्पेशल ट्रेन संख्या 01140 (गदग -मुंबई) 00 :55 बजे रवाना होगी। मुंबई -बेंगलुरु विशेष ट्रेन संख्या 01301 पुणे स्टेशन से 11:35 बजे रवाना होगी तथा उरली स्टेशन से यह गाड़ी 12:05 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विशेष गाड़ी संख्या 01302 (बेंगलुरु -मुंबई) उरुली स्टेशन से 14:40 बजे तथा पुणे स्टेशन से 15:30 बजे रवाना होगी। निजामुद्दीन -मडगांव विशेष गाड़ी संख्या 02780 पुणे स्टेशन से 15:55 बजे रवाना होगी तथा सतारा से 18:48 बजे ,कराड से 19:50 बजे ,सांगली से 21:00 बजे, तथा मिरज से 22:15 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार मडगांव -निजामुद्दीन विशेष गाड़ी संख्या 02779 मिरज से 22:20 बजे ,सांगली से 22:35 बजे ,कराड से 23:35 बजे ,सातारा से 00 : 30 बजे, तथा पुणे स्टेशन से 3:50 बजे रवाना होगी। यशवंतपुर - निजामुद्दीन स्पेशल 02629 गाड़ी मिरज 3:10 बजे,पुणे स्टेशन से 8:40 बजे रवाना होगी तथा निजामुद्दीन - यशवंतपुर विशेष गाड़ी संख्या02630 पुणे से 10:40 बजे तथा मिरज स्टेशन से 16:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह 01019 मुंबई -भुवनेश्वर विशेष गाड़ी पुणे स्टेशन से 18:55 बजे तथा गाड़ी संख्या 01020 भुवनेश्वर -मुंबई विशेष गाड़ी पुणे स्टेशन से 23:20 बजे रवाना होगी। मुंबई -सिकंदराबाद विशेष गाड़ी संख्या 02701 पुणे स्टेशन से 1:15 बजे तथा गाड़ीसंख्या02702 सिकंदराबाद -मुंबई विशेष गाड़ी पुणे स्टेशन से 00:45 बजे रवाना होगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in