central-railway-general-manager-inspected-suburban-stations
central-railway-general-manager-inspected-suburban-stations

मध्य रेल महाप्रबंधक ने उपनगरीय स्टेशनों का निरीक्षण किया

मुंबई, 28 फरवरी, (हि. स.)। मध्य रेल के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने 28.02.2021 को मुंबई मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कल्याण स्टेशनों के बीच मुंबई मंडल के उपनगरीय खंड का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधान विभाग प्रमुख और मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक शलभ गोयल, मुंबई मंडल के अधिकारियों की टीम के साथ उपस्थित थे। इस निरीक्षण के दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल और मानदंडों का सख्ती से पालन किया गया। मित्तल ने हेरिटेज लेन, पर्यावरण और आतिथ्य प्रबंधन स्टाल के साथ ही IRSDC स्टाल, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, एस्केलेटर, बैगेज सैनिटाइजर मशीन, एक्जीक्यूटिव लाउंज, रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय, सीएसएमटी यार्ड रीमॉडेलिंग डिस्प्ले का निरीक्षण किया तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पर आई कैची साइन बोर्ड का भी निरीक्षण किया। मित्तल ने गैर सरकारी संगठन (NGO) , आई लव मुंबई की अगुवाई में सुश्री शाइना एनसी के साथ साझेदारी कर भायखला स्टेशन के हेरिटेज रेस्टोरेशन कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और काम के विवरण के बारे में चर्चा की। उन्होंने भायखला स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज और नये एस्केलेटर का भी निरीक्षण किया। मित्तल ने दादर स्टेशन पर, वीआईपी कक्ष का उद्घाटन किया। वेटिंग हॉल का निरीक्षण किया, संरक्षा स्टाल पर डीएमपी पुस्तक 2021 का विमोचन किया और मैकेनिकल स्टाल, इलेक्ट्रिकल स्टॉल, ऑपरेटिंग स्टॉल का विजिट किया, वाणिज्य स्टाल पर इलेक्ट्रिक वाहनों का निरीक्षण किया और ट्रैकमेन को प्रोत्साहित और प्रेरित किया। सभी महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित माटुंगा स्टेशन पर मित्तल ने महिला कर्मचारियों के साथ बातचीत की। महिला सुरक्षा के लिए एक ई-बुक का उद्घाटन किया। सायन स्टेशन पर, संजीव मित्तल ने प्लेटफॉर्म नं. 4, पर प्रोजेक्ट मुंबई द्वारा पेंटिंग, रेलवे स्टाफ आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया। नए कम्यूनिटी हॉल का उद्घाटन किया, क्वार्टर और खेल के मैदान का निरीक्षण किया। सायन स्टेशन, फुट ओवर ब्रिज, रोड ओवर ब्रिज और स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए कैपेसिटर बैंक का उद्घाटन किया और टीआरडी, कार्मिक, स्टोर और लेखा स्टालों का निरीक्षण भी किया। महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने घाटकोपर स्टेशन पर रेल अधिकारियों से मुलाकात की और बाद में मुलुंड स्टेशन और रेलवे सुरक्षा बल लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रों और गोला-बारूद के स्टालों के प्रदर्शन, ईएमयू कारशेड और टीआरओ स्टाल,सौर पैनल प्रतिष्ठानों, आरपीएफ बैरकों का निरीक्षण भी किया और ओपन मैदान में बम डिस्पोजल स्क्वाड और ड्रोन प्रदर्शन के सुरक्षा प्रदर्शन का भी अवलोकन किया। ठाणे स्टेशनों पर, मित्तल ने पूर्व और पश्चिम की तरफ स्टेशन एरिया ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट स्कीम से संबंधित कार्यों की प्रस्तुति देखी और फुट ओवर ब्रिज पर एमआरवीसी द्वारा ठाणे - दिवा खंड की 5 वीं और 6 वीं लाइन की कार्य प्रगति पर प्रस्तुति का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने ठाणे और मुंब्रा के बीच टनल, मुंब्रा क्रीक ब्रिज, पारसिक और दिवा के बीच कर्व और 41 किमी पर एक माइनर पुल का निरीक्षण किया। दिवा स्टेशन के पास उन्होंने लेवल क्रॉसिंग गेट का भी निरीक्षण किया। कल्याण में मित्तल ने मंडल रेलवे अस्पताल का दौरा किया, कल्याण रेलवे स्कूल में ऑडिटोरियम और नेगेटिव एयर कंडिशनिंग रूम का उद्घाटन किया, वातानुकूलित ऑडिटोरियम, प्रयोगशाला का उद्घाटन किया और राजभाषा स्टॉल का अवलोकन किया, सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (SPARME), पनवेल और फ्रेट और ऑपरेशन स्टाल का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in