central-rail-will-do-maintenance-work-under-the-mega-block-tomorrow
central-rail-will-do-maintenance-work-under-the-mega-block-tomorrow

मेगा ब्लॉक के तहत कल रखरखाव कार्य करेगा मध्य रेल

मुंबई, 20 फरवरी, (हि. स.)। मध्य रेल रखरखाव कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर दिनांक 21.2.2021 को मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है। मेन लाइन - माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 11.05 बजे से 04.05 बजे तक : ब्लॉक अवधि के दौरान, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने निर्धारित हाल्ट के अनुसार रुकेंगी और गंतव्य स्टेशन पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई की ओर आने वाली अप फास्ट सेवाओं को अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने निर्धारित हॉल्ट के अनुसार रुकेंगी और गंतव्य स्टेशन पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। हार्बर लाइन - कुर्ला- वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से 04.10 बजे तक : ब्लॉक अवधि के दौरान,छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल / बेलापुर / वाशी के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर सेवाएं तथा पनवेल / बेलापुर / वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला और वाशी-पनवेल खंड के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक मेन लाइन और ट्रांसहार्बर लाइन से होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है। पश्चिम रेलवे पर रविवार, 21 फरवरी, 2021 को जम्बो ब्लॉक नहीं : पश्चिम रेलवे द्वारा 22 एवं 23 फरवरी, 2021 के बीच पड़ने वाली मध्यरात्रि को बांद्रा टर्मिनस यार्ड में जम्बो ब्लॉक रखा जायेगा। इसलिए रविवार, 21 फरवरी, 2021 को पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर दिन में कोई जम्बो ब्लॉक नहीं होगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in