central-rail-transported-6202-million-tonnes-of-goods-in-2020-21
central-rail-transported-6202-million-tonnes-of-goods-in-2020-21

मध्य रेल ने 2020-21 में 62.02 मिलियन टन माल का परिवहन किया

मुंबई डिवीजन ने 1900 वैगन लोडिंग करके किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई, 02 अप्रैल, (हि. स.)। मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 62.02 मिलियन टन माल परिवहन किया है। मार्च 2021 के दौरान, कुल 6.95 मिलियन टन लोड किया गया, यह अब तक का सबसे अच्छा मासिक लोडिंग है, जो कि पिछले लोडिंग 6.22 मिलियन टन से कहीं अधिक है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मध्य रेल का 31.3.2021 को 5884 वैगनों का सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 31.3.2018 को प्राप्त 5014 वैगनों के पिछले सर्वश्रेष्ठ से अधिक है। यह उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के बावजूद, रेल कर्मियों ने आपूर्ति श्रृंखला को निर्बाध रखने के लिए कड़ी मेहनत से काम किया। मुंबई डिवीजन, मध्य रेल ने 31.3.2021 को एक दिन में 1900 वैगनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ लोडिंग हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में डिवीजन वाइस माल लोडिंग में नागपुर डिवीजन ने 33.51 मिलियन टन, मुंबई डिवीजन ने 16.08 मिलियन टन, भुसावल डिवीजन ने 5.77 मिलियन टन, सोलापुर डिवीजन ने 5.37 मिलियन टन व पुणे डिवीजन ने 1.29 मिलियन टन लोडिंग का प्रदर्शन किया है। मध्य रेल के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने मध्य रेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि कोरोना के समय उन्होंने कड़ी मेहनत की है वह सराहनीय है। मित्तल ने आशा व्यक्त की है कि मध्य रेल अगले वित्तीय वर्ष में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य जारी रखेगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in