central-rail-to-operate-mega-block-tomorrow-for-maintenance-work-on-suburban-blocks
central-rail-to-operate-mega-block-tomorrow-for-maintenance-work-on-suburban-blocks

उपनगरीय खंडों पर रखरखाव कार्य के लिए कल मेगा ब्लॉक संचालित करेगा मध्य रेल

मुंबई, 03 अप्रैल, (हि. स.)। मध्य रेल मुंबई मंडल रविवार, 4 अप्रैल 2021 को अपने उपनगरीय खंडों पर रखरखाव कार्य करने के लिए मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक का विवरण इस प्रकार है। ठाणे-कल्याण अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक ब्लॉक के तहत रखरखाव कार्य किया जाएगा इस दौरान सुबह 10.47 से 3.46 बजे तक मुलुंड से रवाना होने वाली डाउन स्लो, सेमी फास्ट सेवाओं को मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये गाड़ियां ठाणे, दिवा तथा डोंबिवली स्टेशनों पर रुकेंगी और निर्धारित समय से 10 मिनट विलम्ब से गंतव्य पर पहुंचेंगी। इसी प्रकार 10.37 बजे से अपराह्न 3.51 बजे तक स्लो, सेमी फास्ट सेवाओं को कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा ये गाड़ियां डोंबिवली, दिवा और ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी, उन्हें मुलुंड से निर्धारित अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा जो कि गंतव्य स्टेशन पर 10 मिनट विलम्ब से पहुंचेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसी तरह-नेरुल,;बेलापुर-खार कोपर हार्बर लाइन के साथ ही पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनों पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल, बेलापुर के लिए हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 10.03 बजे से अपरान्ह 3.16 बजे तक और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं पनवेल, बेलापुर से सुबह 10.49 बजे से शाम 4.01 बजे तक रद्द रहेंगी। इसी प्रकार सुबह 11.02 बजे से अपरान्ह 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से अपरान्ह 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल जाने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला खंड पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं ठाणे-वाशी, नेरुल स्टेशनों के बीच उपलब्ध होंगी। यह मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही रेल प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in