all-possible-support-for-the-modernization-of-best-chief-minister-uddhav-thackeray
all-possible-support-for-the-modernization-of-best-chief-minister-uddhav-thackeray

बेस्ट के आधुनिकीकरण के लिए हर संभव सहयोगः मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

मुंबई, 29 जनवरी (हि.स.)। मुंबई की बदलती परिवहन व्यवस्था में भी बदलाव हो रहा है। मेट्रो सहित विभिन्न वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था के कारण बेस्ट को प्रतियोगिता का सामना करना पड़ रहा है। एेसे समय में आधुनिकीकरण की दिशा में बेस्ट मजबूती के साथ कदम उठा रहा है। इस कदम को मजबूती दी जाएगी। एेसा भरोसा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है। मुंबई के वडाला स्थित बेस्ट के अत्याधुनिक बस नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए किया। इस अवसर पर पर्यावरण, पर्यटन और मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री आदित्य ठाकरे, मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर, मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, बेस्ट उपक्रम के अध्यक्ष प्रवीण शिंदे, अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलारासू, बेस्ट के महाप्रबंधक सुरेंद्र बागडे आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेस्ट यात्री सेवा में अपने नाम की तरह ही बेस्ट है। गर्मी, ठंडी, बारिश होने पर भी बेस्ट कर्मचारी काम करते हैं। बारिश के मौसम में अन्य सेवाएं बाधित हो जाती हैं लेकिन बेस्ट की सेवा शुरू रहती है। कोरोना संकट काल में लॉकडाउन के दौरान जीवनावश्यक कर्मचारियों के परिवहन के लिए हमारी बेस्ट दौड़कर आगे आई। कोरोना से चल रहे युद्ध में बेस्ट उपक्रम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेस्ट योगदान दिया है। इसके लिए मुंबईकर बेस्ट का आभार मानते हैं। वर्तमान में कोरोना संकट के कारण लोकल ट्रेन पूरी क्षमता से नहीं शुरू है। ऐसी स्थिति में बेस्ट यात्री सेवा का बड़ा भार उठा रहा है। मुंबई में मेट्रो सहित विभिन्न परिवहन सेवाओं का शुभारंभ होते समय बेस्ट प्रतियोगिता का सामना कर रहा है। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए समय के साथ बेस्ट को बदलना होगा। मूल रूप से अन्य परिवहन सेवाओं और बेस्ट की सेवा के बीच एक बुनियादी अंतर है। बेस्ट छोटे मुहल्ले में भी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्र्तियोगिता में बने रहने के लिए वैकल्पिक तरीके के बारे में भी विचार करना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in