additional-special-trains-of-central-railway-booking-will-start-from-7th-and-8th-april
additional-special-trains-of-central-railway-booking-will-start-from-7th-and-8th-april

मध्य रेल की अतिरिक्त विशेष ट्रेनें, 7 व 8 अप्रैल से शुरू होगी बुकिंग

मुंबई, 06 अप्रैल, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मध्य रेल ने मुंबई से गोरखपुर/पटना/दरभंगा एवं पुणे से दानापुर के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। 1. मुंबई-गोरखपुर विशेष : 01053 विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से 13.4.2021 और 20.4.2021 को 16.40 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 01054 विशेष ट्रेन गोरखपुर से 15.4.2021 और 22.4.2021 को 16.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी वाराणसी, मऊ, बेल्थरा रोड, भटनी, देवरिया सदर स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 1 एसी -2 टीयर, 4 एसी-टीयर, 8 स्लीपर, 7 सेकंड सीटिंग की संरचना की गई है। 2. पुणे-दानापुर विशेष : 01401 सुपरफास्ट विशेष ट्रेन पुणे से 9.4.2021, 11.4.2021, 16.4.2021 और 18.4.2021 को 16.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 01402 विशेष दानापुर से 11.4.2021, 13.4.2021, 18.4.2021 और 20.4.2021 को 04.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 1 एसी-2 टीयर 4 एसी -3 टीयर, 11 स्लीपर, 6 सेकंड सीटिंग की संरचना की गई है। 3. मुंबई-पटना विशेष : 01091 सुपरफास्ट विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से 12.4.2021, 15.4.2021 और 19.4.2021 को 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार 01092 विशेष पटना से 13.4.2021, 16.4.2021 और 20.4.2021 को 16.20 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 1 एसी-2 टीयर, 4 एसी-3 टीयर, 8 स्लीपर, 7 सेकंड सीटिंग की संरचना की गई है। 4. मुंबई-गोरखपुर विशेष : 01093 विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से 7.4.2021, 12.4.2021, 14.4.2021 और 19.4.2021 को 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 11.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 01094 सुपरफास्ट विशेष गोरखपुर से 9.4.2021, 14.4.2021, 16.4.2021 और 21.4.2021 को 17.25 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.05 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दादर, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 1 एसी-2 टीयर , 4 एसी 3-टीयर, 8 स्लीपर, 7 सेकंड सीटिंग की संरचना की गई है। 5. मुंबई-दरभंगा सुपरफास्ट विशेष : 01097 सुपरफास्ट विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से 12.4.2021 और 19.4.2021को 08.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी प्रकार 01098 सुपरफास्ट विशेष दरभंगा से 13.4.2021 और 20.4.2021 को 19.20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कल्याण, इगतपुरी (केवल 01097 के लिए), नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 2 एसी 3-टीयर , 8 स्लीपर, 8 सेकंड सीटिंग की संरचना की गई है। पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन 01093 और 01401 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर 7.4.2021 को और 01053, 01091 व 01097 के लिए बुकिंग 8.4.2021 को सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों एवं वेबसाइट www.irctc.co पर प्रारंभ होगी। इन विशेष ट्रेनों की समय सारणी व हॉल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in