80% turnout in Thane District Gram Panchayat elections
80% turnout in Thane District Gram Panchayat elections

ठाणे जिला ग्राम पंचायत चुनावों में 80 % मतदान

मुंबई, 15 जनवरी ( हि स ) । ठाणे जिले की 143 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनावों में आज लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ है। ठाणे जिला सूचना प्रसारण कार्यालय के द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार अपराह्न 3.30 बजे तक, 71.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया। ठाणे जिले में 143 ग्राम पंचायत चुनावों के लिए 1 लाख 31 हजार 916 पुरुष मतदाता, 1 लाख 18 हजार 250 महिला मतदाता और 2 लाख 50 हजार 168 महिला मतदाता हैं। दोपहर 3.30 बजे तक कुल 1 लाख 78 हजार 613 मतदाताओं ने वोट डाले। यह प्रतिशत 71.28 है। इसी तरह , 85 हजार 627 महिला मतदाताओं और 92 हजार 986 पुरुष मतदाताओं ने मतदान के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। ठाणे जिला प्रसारण कार्यालय के अनुसार अंतिम मतदान के आंकड़े देर से प्राप्त होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रविन्द्र/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in