39-crew-members-rescued-from-39gal-constructor39-vessel-stranded-at-sea
39-crew-members-rescued-from-39gal-constructor39-vessel-stranded-at-sea

समुद्र में फंसे 'गैल कंस्ट्रक्टर' पोत से बचाए गए 39 क्रू मेंबर

मुंबई, 17 मई (हि. स.)। ताउते चक्रवाती तूफान के कारण अरब सागर में फंसी दो जहाजों के क्रू मेंबर को बचाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक दल का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। 'गैल कंस्ट्रक्टर' नामक जहाज के 39 क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस जहाज के अभी 98 कर्मचारियों को निकाला जाना बाकी है। समुद्र में फंसी दूसरी जहाज 'पी-305' से अभी तक 177 कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकलने में नेवी को सफलता मिली है। इधर गैल कंस्ट्रक्टर से बचाए गए 39 कर्मचारियों को कोस्ट गार्ड के चेतक हेलीकॉप्टर से दमन के एयर स्टेशन पर लाया गया है। समुद्र में फंसे दोनों जहाजों के कर्मचारियों को बचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अरब सागर में उठे ताउते तूफान में कल मुंबई के समुद्र में दो जहाज बह गए थे। इन दोनों जहाजों को भारतीय नौसेना ने सोमवार की देर शाम ही ढूंढ निकाला और जहाजों में फंसे 410 कर्मियों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया। मुंबई के करीब समुद्र में बांबे हाई के पास तेल निकालने के काम में लगे 'पी-305' और 'गैल कंस्ट्रक्टर' नामक दो बार्ज लंगर नहीं डाले जाने के कारण तूफान के तेज प्रवाह में बह गए थे। 'गैल कंस्ट्रक्टर' में 137 और 'पी-305' में 273 इंजीनियर व कर्मचारी कार्यरत थे। गैल कंस्ट्रक्टर को मुंबई के 15 किलोमीटर के अंतराल पर मिला जबकि पी-305 समुद्र में 70 किलोमीटर की दूरी पर पाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in