हैरिटेज मदिरा पॉलिसी के लिए टास्क फोर्स गठित
हैरिटेज मदिरा पॉलिसी के लिए टास्क फोर्स गठित

हैरिटेज मदिरा पॉलिसी के लिए टास्क फोर्स गठित

भोपाल, 16 सितम्बर (हि.स.)। राज्य शासन ने बुधवार को हैरिटेज मदिरा पॉलिसी तैयार करने के लिए टास्क फोर्स गठित की है। प्रदेश में आदिवासियों की परंपरागत दक्षताओं के द्वष्टिगत उनकी आजीविका को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इसे गठित किया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी संदीप कपूर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल तथा आदिम जाति व अनुसूचित कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन टास्क फोर्स की सदस्य होंगी। वाणिज्यिक कर विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी सदस्य सचिव होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह टास्क फोर्स एक माह में अपनी अनुशंसा प्रस्तुत करेगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in