हिंदूवादी नेता रूपेश ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए सौपी राशि
हिंदूवादी नेता रूपेश ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए सौपी राशि

हिंदूवादी नेता रूपेश ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए सौपी राशि

उज्जैन, 6 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने की खुशी धार्मिक नगरी उज्जैन में भी परवार चढ़ रही है। उज्जैन से भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में भस्मारती की भस्म, मोक्षदायिनी मां शिप्रा का जल अयोध्या पहुंचा। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में उज्जैन के हिंदूवादी नेता रूपेश ठाकुर ने भी 1 लाख 21 हजार रुपए का चेक दिया है। अयोध्या में बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया। उज्जैन के हिंदूवादी नेता रूपेश ठाकुर ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 21 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की थी। कल शिलान्यास होने के साथ ही रूपेश ठाकुर ने अपने गुरु महामंडलेश्वर अतुलेेशानंद सरस्वती (आचार्य शेखर) के साथ पूर्व मंत्री और विधायक पारस जैन को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट न्यास के नाम से बना 1 लाख 21 हजार रुपए का चेक शासन को उपलब्ध कराने के लिए सौंपा। रूपेश ठाकुर ने बताया कि उनकी माता श्रीमती उषा ठाकुर व गुरु आचार्य शेखर की प्रेरणा से यह राशि उन्होंने करोड़ों हिंदुओं के प्रतीक राम मंदिर निर्माण के लिए प्रशासन को सौंपी है। ठाकुर ने बताया कि देश में बढ़ रहे लव जेहाद को रोकना आवश्यक है और सख्त कानून बनाकर इसे रोका जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/गजेन्द्र सिंह तोमर/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in