हमारी सरकार की योजनाओं के पीछे दीनदयालजी का एकात्म मानव दर्शन : शिवराज सिंह चौहान
हमारी सरकार की योजनाओं के पीछे दीनदयालजी का एकात्म मानव दर्शन : शिवराज सिंह चौहान

हमारी सरकार की योजनाओं के पीछे दीनदयालजी का एकात्म मानव दर्शन : शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश कार्यालय में दीनदयालजी पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया भोपाल, 25 सितम्बर (हि.स.)। (अपडेट) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी एक कुशल संगठक, राष्ट्रवादी विचारक, भारत माता के सच्चे पुजारी और भारतीय संस्कृति के उपासक थे। उनके लिए सारा देश उनका परिवार था। उनका कोई व्यक्तिगत परिवार नहीं था। वह बचपन से ही भारत माता की तपस्या और साधना में लग गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो योजनाएं बना रहे हैं और चला रहे हैं, उसके पीछे पंडित दीनदयाल जी का एकात्म मानव दर्शन ही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीनदयाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष सुमीत पचौरी ने लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पंडित दीनदयाल जी का पुण्य स्मरण किया। जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रऋषि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी मौलिक चिंतक और एक ऐसा आदर्श व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आधारभूत दर्शन, एकात्म मानव दर्शन प्रदान किया। उन्होंने पूरा जीवन भारत माता के चरणों में और जनता की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जो कुछ भी है उसके पीछे सबसे बड़ा योगदान पंडित दीनदयाल जी का है। दीनदयाल जी ‘ परहित सरिस धर्म नहीं भाई’ को मंत्र मानकर काम करते थे। उनके इसी मंत्र को साकार करते हुए भाजपा कार्यकर्ता जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहें है। बूथ स्तर पर मनायी गयी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी संगठनात्मक मंडलों में बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। जिला केंद्रों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं, उपचुनाव वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर से तीन दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान प्रारम्भ हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के निवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया गया और घर के मुख्य द्वार पर स्टीकर लगाए गए। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in