सोमवार से सुबह 7 से 10 दूरदर्शन पर कक्षावार होगा पाठ्य सामग्री का प्रसारण
सोमवार से सुबह 7 से 10 दूरदर्शन पर कक्षावार होगा पाठ्य सामग्री का प्रसारण

सोमवार से सुबह 7 से 10 दूरदर्शन पर कक्षावार होगा पाठ्य सामग्री का प्रसारण

गुना, 06 सितम्बर (हि.स.)। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सोमवार, 07 सितम्बर से ऑनलाइन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है। जिसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को प्रतिदिन दूरर्शन पर सुबह 7 से 10 बजे तक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों को माशिम ऐप पर होम असाइनमेंट दिया जाएगा, जिसे उन्हें पूरा करना अनिवार्य होगा, क्योंकि इसके बाद भी वह आगे जा सकेंगे। वहीं शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने स्कूल में 21 सितंबर के बाद ही विद्यार्थी जा पाएंगे। यहां भी बच्चों को पहले अभिभावकों की मंजूरी लेना अनिवार्य किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऑनलाइन शैक्षणिक सत्र 2020-21 सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्लोबल सिटीजन विथ नेशनल ऑब्जेक्टिव एंड नेशनल गोल बनाना है। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देने, शिक्षा सीखने, अनुसंधान एवं नवाचार उन्मुखी बनाने तथा छात्रों की रुचि के अनुसार विषयवार चयन की सुविधा दिए जाने पर जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति व्हाट टू थिंक के स्थान पर हाऊ टू थिंक पर केंद्रित है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नवीन शिक्षा नीति वर्ष 2020 के प्रावधानों एवं वर्तमान समय में कोविड-19 के संक्रमण के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को देखते हुए सत्र 2020-2021 में मोबाइल एप एवं पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण एवं ऑनलाइन असिसमेंट संबंधी नवीन व्यवस्था लागू की गई है। - अगली कक्षा में जाने होम असाइनमेंट जरूरी सुबह 7 से 10 बजे तक दूरदर्शन पर पाठ्य सामग्री, ऑडियो-विजुअल लेशन (पाठ) का प्रसारण कक्षावार किया जाएगा। होम असाइनमेंट (गृह कार्य) के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्त मूल्यांकन किया जाएगा। होम असाइनमेंट करना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा। जो विद्यार्थी होम असाइनमेंट नहीं करेंगे, वह आगे नहीं जा पाएंगे। होम असाइनमेंट के लिए प्रत्येक विषय को 10 यूनिट में बांटकर प्रत्येक यूनिट के बाद होम असाइनमेंट दिया जाएगा। होम असाइनमेंट विद्यार्थियों को माशिमं ऐप व पोर्टल के माध्यम से सीधे प्राप्त होंगे। माशिमं द्वारा माशिम ऐप तैयार किया गया है। जिसमें प्रत्येक हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षकों को अपना नामांकन कराना अनिवार्य होगा। ऐप के माध्यम से नामांकन, परीक्षा आवेदन पत्र भरना, शुल्क जमा करना, होम असाइनमेंट प्राप्त करना, होम असाइनमेंट के प्राप्तांकों को अपलोड करने की सुविधाएं दी गई हैं। इसके अतिरिक्त मंडल के ऐप माशिम एवं पोर्टल पर पठन-पाठन सामग्री, पुस्तक एवं ऑडियो-वीडियो के माध्यम से लेशन भी उपलब्ध होंगे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in