सूने घर में सेंधमारी, जेवरात सहित नगदी चोरी
सूने घर में सेंधमारी, जेवरात सहित नगदी चोरी

सूने घर में सेंधमारी, जेवरात सहित नगदी चोरी

गुना, 04 सितम्बर (हि.स.)। सिटी कोतवाली थानांतर्गत पुरानी छावनी में अज्ञात चोरों ने सूने घर में घुसकर सेंधमारी की। जिसमें नगदी सहित जेवरात एवं अन्य गृहस्थी सामान में हाथ साफ कर दिया। पुरानी छावनी में रहने वाले पीडि़त श्रीराम ओझा के अनुसार वह अपने खेती के काम से गांव गए थे। गुरुवार.-शुक्रवार को दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोडक़र उसमें रखे मंगलसूत्र, पायल सहित अन्य जेवरात एवं बेटियों की गुल्लकों में डले 14-17 हजार रुपए नगदी ले गए। शुक्रवार को सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी जब फरियादी को दी तो वह मौके पर पहुंचा। यहां घर के अंदर अलमारी सहित पूरा गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारी पीडि़त द्वारा डायल.100 को दी गई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर चलती बनी। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in