सुमित्रा कास्डेकर ने बहुत बडा त्याग किया : सांसद चौहान
सुमित्रा कास्डेकर ने बहुत बडा त्याग किया : सांसद चौहान

सुमित्रा कास्डेकर ने बहुत बडा त्याग किया : सांसद चौहान

- मेरे पिता के अधूरे कामों को कास्डेकर करेंगी पूरा- पूर्व विधायक दादू बुरहानपुर, 05 सितम्बर (हि.स.)। सुमित्रा कास्डेकर ने कांग्रेस पार्टी छोडकर बहुत बडा त्याग किया है। उनकी अंतर्रात्मा ने आवाज दी कि उन्हें भाजपा में जाना चाहिए तो वह भाजपा में आ गई। अब यह हमारा दायित्व है कि हम उन्हें नेपानगर विधानसभा सीट से विजय दिलाएं। सुमित्रा कास्डेकर ने विधायक पद से त्यागपत्र देकर त्याग की एक मिसाल कायम की है। उनके पुनः विधायक चुने जाने से शिवराज सरकार को मजबूती मिलेगी। वही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। यह बात सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने शनिवार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दरियापुर और जैनाबाद सेक्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कोई कुछ भी कहे हमे केवल एक ही संकल्प याद रखना है। वह यह है कि सुमित्रा देवी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है और हमें उनका साथ देकर भारी मतों से विजयी बनाना है। इस दौरान मौजूद नेपानगर की पूर्व विधायक मंजू दादू ने कहा कि मेरे पिता ने नेपानगर विधानसभा में विकास के कई काम किए। जो अधूरे हैं उसे सुमित्राजी पूरा करेंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसमें खरी उतरेंगी। मंजू दादू ने भी कार्यकर्ताओ से सुमित्रा जी को भारी मतों से जीतने कि अपील की। कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, भाजपा नेता ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में दरियापुर और जैनाबाद सेक्टर के कार्यकर्ता मौजूद थे। शिवराज जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने में कास्डेकर का योगदान इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि सुमित्रादेवी कास्डेकर ने त्यागपत्र देकर शिवराजसिंह चौहान को वापस मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें पुनः विधायक बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। भाजपा नेता ज्ञानेश्वर पाटिल ने शिवराज सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in