सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के सर्वाधिक निराकरण में मंदसौर जिले को मिला ‘ए’ ग्रेड
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के सर्वाधिक निराकरण में मंदसौर जिले को मिला ‘ए’ ग्रेड

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के सर्वाधिक निराकरण में मंदसौर जिले को मिला ‘ए’ ग्रेड

मंदसौर, 21 दिसम्बर (हि.स.)। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निराकरण में जिले की सभी नगर निकाय तत्परता से काम कर रही है। इसका परिणाम है कि नवम्बर में दर्ज 288 शिकायतों में से 80.6 फीसदी का निराकरण हो गया। इससे जिला प्रदेश में ‘ए’ ग्रेड के साथ 5वें स्थान पर है। शिकायत निराकरण में मंदसौर ने प्रदेश के 47 सहित पड़ोस के नीमच व रतलाम जिले को भी पीछे छोड़ दिया है। नीमच 7वें तो रतलाम 37वें नंबर पर है। मंदसौर दो माह से ‘ए’ ग्रेड में स्थान बनाए हुए है। जिले की सभी नगर परिषद व एक नगरपालिका में दर्ज होने वाली शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा सीधे सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हैं। कलेक्टर मनोज पुष्प ने सभी सीएमओ को निर्देश दे रखे हैं कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। प्रतिमाह नपा के साथ कलेक्टर भी समीक्षा बैठक लेते हैं। इसका परिणाम है कि नवंबर में हमारा जिला शिकायतों के निराकरण में प्रदेश के 53 जिलों में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त कर 5वें स्थान पर आ गया है। नगर निकायों में सबसे अधिक शिकायतें सफाई, पानी, सड़क व सीवरेज संबंधी दर्ज हुईं। निर्माण व विवादित स्थिति वाली शिकायतें अभी पेंडिंग हैं। विवादित समस्याओं का निराकरण निकाला जा रहा है वहीं निर्माण वाले मामले में टेंडर व अन्य प्रक्रिया पूर्ण होते ही उनका निराकरण करा दिया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन की व्यवस्था लोगों को फायदेमंद साबित हो रही है। शिकायत दर्ज होने के एक सप्ताह में उनका संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा निराकरण कर शिकायतकर्ता के संतुष्टिपूर्ण जवाब के बाद उन्हें बंद किया जाता है। निकायों की विभागवार शिकायतों की समीक्षा के बाद प्रदेश की सभी निकायों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें टीकमगढ़ प्रथम, सिवनी द्वितीय, बालाघाट तृतीय, जबलपुर चौथा एवं मंदसौर पांचवें नंबर पर है। जिले के निकायों से निराकरण संतुष्टि के बाद बंद की शिकायत 41.7ः नॉन अटेंडेंट शिकायतें 19.7ः निम्नगुणवत्ता वाली शिकायतें 10ः 100 दिवस से लंबित 03.8ः वर्तमान में लंबित 5.5ः कुल प्रतिशत 80.6ः जिले की ग्रेड - ए हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in