सीएम शिवराज ने की शिवपुरी की समूह की महिलाओं से बात
सीएम शिवराज ने की शिवपुरी की समूह की महिलाओं से बात

सीएम शिवराज ने की शिवपुरी की समूह की महिलाओं से बात

शिवपुरी, 20 सितंबर (हि.स.)। शिवपुरी जिले में गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाओं से रविवार को ऋण वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समूह की बहनों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी के विकासखंड करैरा के ग्राम खैराघाट के खाती बाबा समूह की बहनों से संवाद किया। अपने संवाद के दौरान सीएम ने समूह की महिलाओं को इसी प्रकार आगे बढ़ने और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा सहित आला अधिकारी भी मौजूद रहे। शिवपुरी जिले में रविवार को सभी विकासखंडों में कार्यक्रम रखे गए और समूह को बैंक ऋण वितरित किया गया। जिले में कुल 260 समूहों को 3 करोड़ से अधिक की राशि का ऋण वितरण किया गया है। करैरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जसवंत जाटव ने 17 समूहों को 17 लाख की ऋण राशि वितरित की। इसी प्रकार बदरवास में 26 समूहों को 40 लाख, नरवर में 36 समूहों को 36 लाख, खनियाधाना में तीन समूह को 7 लाख, कोलारस के 23 समूहों को 25 लाख, पिछोर के 23 समूह को 21 लाख, पोहरी के 83 समूहों को 83 लाख और शिवपुरी में 49 समूहों को 98 लाख की ऋण राशि वितरित की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in