सिवनीः 07 प्रतिष्ठानो से 50 किलो पॉलीथिन बरामद, पांच पर चालानी कार्यवाही
सिवनीः 07 प्रतिष्ठानो से 50 किलो पॉलीथिन बरामद, पांच पर चालानी कार्यवाही

सिवनीः 07 प्रतिष्ठानो से 50 किलो पॉलीथिन बरामद, पांच पर चालानी कार्यवाही

सिवनी, 07 सितम्बर (हि.स.)। जिले में सोमवार को नगरपालिका एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर के संयुक्त दल ने नगरीय क्षेत्र में दबिश देते हुए 07 प्रतिष्ठानो से लगभग 50 किलो अमानक पॉलीथिन बरामद की है वहीं अन्य 05 दुकानों पर 1600 रुपये की चालानी कार्यवाही की है। नगर पालिका परिषद सिवनी और क्षेत्रीय कार्यालय म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर द्वारा शहर में संयुक्त रूप से कार्यवाही कर बाजारी क्षेत्र बुधवारी बाजार और नेहरू रोड में लगभग 7 से 10 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें 7 प्रतिष्ठानों से लगभग 47 से 50 किलोग्राम अमानक पॉलिथीन जब्त की गई साथ ही लगभग 05 दुकानों से 1600 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है। नगर के लगभग 05 प्रतिष्ठानों में कागज से बनी कैरीबैग का उपयोग करते हुये पाया गया। बताया गया कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सूचना प्रसारण के बावजूद कतिपय व्यापारियों तथा प्रतिष्ठानों में पॉलिथीन का प्रयोग सामग्री खरीदने एवं बेचने के लिए किया जा रहा है। संयुक्त दल ने जिलेवासियों से अपेक्षा करते हुए कहा है कि मानक गुणवत्ता हीन प्लास्टिक पाॅलीथीन का उपयोग पूर्व से ही प्रतिबंधित होने से उपयोग में न लाया जाये। ऐसा पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के व्यापारियों के विरूद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in