सिवनी: भूकंप की पड़ताल के लिए भूवैज्ञानिकों के दल ने किया सर्वे
सिवनी: भूकंप की पड़ताल के लिए भूवैज्ञानिकों के दल ने किया सर्वे

सिवनी: भूकंप की पड़ताल के लिए भूवैज्ञानिकों के दल ने किया सर्वे

भूकंपः नगरीय क्षेत्र सहित अन्य ग्रामों का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के दल ने किया सर्वेक्षण सिवनी, 07 सितम्बर(हि.स.)। विगत दिनों जिला मुख्यालय सिवनी में हुए भूगर्भीय झटकों के संबंध में सोमवार को नगरीय क्षेत्र सहित अन्य ग्रामों का भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के दल द्वारा सर्वेक्षण किया गया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार विगत दिनों जिला मुख्यालय में महसूस किए गए जमीनी कंपन के संबंध में कलेक्टर डाॅ. राहुल हरिदास फटिंग द्वारा भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग जबलपुर को पत्र लिखा गया था। जिसके परिपालन में सोमवार 7 सितम्बर को भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के भू-वैज्ञानिकों का दल सिवनी पहुँचा तथा उनके द्वारा सिवनी नगरीय क्षेत्र सहित नगझर, कण्डीपार व अन्य क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/रवि/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in