सिवनी कलेक्टर ने किया कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण
सिवनी कलेक्टर ने किया कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण

सिवनी कलेक्टर ने किया कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण

सिवनी, 18 सितम्बर (हि.स.)। कलेक्टर डॉ राहुलदास फटिंग ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचकर कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिना लक्षण वाले पॉजीटिव मरीजों की कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर से सतत निगरानी एवं आवश्यक सूचनाओं के सुगमता से आदान प्रदान करे तथा होम कोरेटाइन मरीजों से कम से कम दो बार प्रतिदिन वीडियों कॉल के माध्यम से संपर्क कर आवश्यक परामर्श प्रदाय करने के निर्देश दिये। अधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर सिवनी ने शुक्रवार को कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर मानक व्यवस्थाओं एवं कार्य प्रणाली का अवलोकन करने के साथ ही पदस्थ कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा जिला चिकित्सालय में स्थापित फीवर क्लिनिक का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संदिग्ध मरीजों से लिये जा रहे नमूनों के संधारण एवं उनकी एन्ट्री आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के. सी. मेश्राम सहित अन्य संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in