सिंधिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता के निधन पर व्यक्त किया दुख
सिंधिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता के निधन पर व्यक्त किया दुख

सिंधिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता के निधन पर व्यक्त किया दुख

भोपाल, 20 सितम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमर सिंह का शनिवार देर रात ग्वालियर में कोरोना के चलते निधन हो गया। इसकी जानकारी वीडी शर्मा ने रविवार को ट्वीट के माध्यम से मीडिया को दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडी शर्मा के पिताजी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सिंधिया ने रविवार को ट्वीट किया है कि - ‘मप्र के भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के पिताजी के दु:खद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।’ उपचुनाव विस्तारक सूर्योदय दीक्षित के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं वहीं, सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुमावली विधानसभा उपचुनाव के विस्ताक सूर्योदय दीक्षित के निधन पर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि -‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, सुमावली विधानसभा उपचुनाव के विस्तारक सूर्योदय दीक्षित जी के दु:खद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।’ हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in