सरकार बचाना हम सबकी जवाबदारी - मीना सिंह
सरकार बचाना हम सबकी जवाबदारी - मीना सिंह

सरकार बचाना हम सबकी जवाबदारी - मीना सिंह

अनूपपुर, 13 सितम्बर (हि.स.)। उपचुनाव काफी कठिन होता है और इसे जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है। हमारे पास विजन है, लेकिन कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं है। इसलिए हमे इस चुनाव में जनता के बीच भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियों को लेकर जाने की आवश्यकता है। कमलनाथ सरकार के दौरान सभी काम बंद हो गए थे, इसे बताने की जरूरत है। इस चुनाव को जीतना होगा, तभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरकरार रहेगा। सरकार बचाना हम सबकी जवाबदारी है। किसी के मन में कोई बात हो तो उसे दूर करके चुनाव में लग जाना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में भी कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस बात का आभास कराया कि संघर्ष के बाद किस तरह से सफलता हासिल होती है। यह बात रविवार को प्रदेश की अजाक मंत्री मीना सिंह ने भाजपा कोर समिति की बैठक में कही। मीना सिंह ने कहा कि आज जो सरकार मप्र से लेकर केंद्र में कारिज है उसके पीछे कार्यकर्ताओं कीभूमिका है। जिसके दम पर आज इतना बड़ा संगठन कार्य कर रहा है। अनूपपुर के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री बिसाहूलाल सिंह को भाई बताते हुए कहा हम दोनो भाई-बहन मिलकर विकास के लिए काम करेंगे। बिसाहूलाल सिंह विकास के लिए काम कर रहे है, लेकिन उनकी बहन भी अनूपपुर जिले के विकास के लिए पीछे नहीं रहेगी। हम शहडोल, उमरिया, अनूपपुर को भाई-भाई ही मानते हैं। तीनो जिले हमारे लिए एक समान हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल,सुदामा सिंह, आधाराम वैश्य,सिद्घार्थ शिव सिंह, रामअवध सिंह, भूपेन्द्र सिंह सेंगर सहित अन्य पदाधिकारियों उपस्थिति रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपचुनाव को लेकर संगठन की चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी चुनाव मैदान में है और हर कार्यकर्ता पदाधिकारी को कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करने की आवश्यकता है। सभी की जिम्मेदारियों बूथ स्तर से लेकर सेक्टर तक की तय कर दी गई है। कांग्रेस वेल्टीनेटर पर है और उनके पास चुनाव में लडऩे का कोई आधार नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in