सदन के सुचारू संचालन के लिए लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित समिति की बैठक भोपाल में होः प्रोटेम स्पीकर शर्मा
सदन के सुचारू संचालन के लिए लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित समिति की बैठक भोपाल में होः प्रोटेम स्पीकर शर्मा

सदन के सुचारू संचालन के लिए लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित समिति की बैठक भोपाल में होः प्रोटेम स्पीकर शर्मा

सामयिक अध्यक्ष शर्मा ने उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष से भेंटकर बैठक के लिए किया आमंत्रित भोपाल, 06 दिसम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा इन दिनों उत्तर प्रदेश के 3 दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान रविवार को उन्होंने उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से सौजन्य भेंटकर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सदन के सुचारू संचालन के लिए गठित समिति की बैठक भोपाल में आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया। यूपी विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित इस समिति के भी अध्यक्ष हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव एपी सिंह इस समिति के सदस्य हैं। इस समिति में 7 राज्यों मध्यप्रदेश, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, त्रिपुरा आदि के माननीय विधानसभा अध्यक्ष सदस्य हैं। प्रोटेम स्पीकर शर्मा सोमवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा में उनके साथ विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह भी मौजूद हैं। रविवार को सामयिक अध्यक्ष शर्मा ने आयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने सरयू नदी के तट पर पहुंच कर पूजा की और हनुमान गढ़ी में भी दर्शन किये। उन्होंने कारसेवा स्थल पहुंच कर अयोध्या में बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण का भी अवलोकन किया। अयोध्या में सर्किट हाउस में सामयिक अध्यक्ष का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। अयोध्या से लखनऊ के रास्ते में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य (बस्ती विधायक) अजय सिंह ने भी सामयिक अध्यक्ष का स्वागत किया। उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित से चर्चा के दौरान सामयिक अध्यक्ष शर्मा ने कोविड काल में विधानसभा सत्र संचालन के विषय पर विमर्श किया। शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा 1 दिन का वर्चुअल सत्र आयोजित किया गया, जो कि देश में एक इतिहास है। शर्मा ने प्रवास के दौरान पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश योगी जी के नेतृत्व में विकास की राह पर तेज गति से दौड़ रहा है। यहां गुंडाराज पर नकेल कसी गई है, इसके लिए योगी जी बधाई के पात्र हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी दृढ़ वुश्वास है कि लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि वे सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in