संवदेनशील 117 मतदान केन्द्रों पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त
संवदेनशील 117 मतदान केन्द्रों पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त

संवदेनशील 117 मतदान केन्द्रों पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त

मंदसौर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। सुवासरा विधानसभा उप चुनाव संबंधी कार्य संपादन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सभी माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 116 क्रिटिकल मतदान केंद्रों के लिए 116 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, वहीं एक वनरेबल मतदान केंद्र के लिए एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान सामान्य प्रेक्षक टी बाबूराव नायडू, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, सीईओ जिला पंचायत ऋषव गुप्ता, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी जे के जैन, डीआईओ दशपुत्रे व पीआरओ ईश्वरसिंह चौहान उपस्थित थे। जिला कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया जिला कोरोना वायरस कन्ट्रोल रूम का सामान्य प्रेक्षक नायडू ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टेलीमेडिसिन सेवा के संबंध में जानकारी ली। कंट्रोल रूम पर प्रतिदिन कितने लोगों की कॉल आती हैं, कितने लोगों को संतुष्ट प्रद समाधान किया जाता है। कितनी जगह पर मेडिकल टीम तत्काल पहुंचती है आदि व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक झलौया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in