संभागायुक्त ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, नियमित आपूर्ति के दिए निर्देश
संभागायुक्त ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, नियमित आपूर्ति के दिए निर्देश

संभागायुक्त ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, नियमित आपूर्ति के दिए निर्देश

अनूपपुर, 15 सितम्बर (हि.स.)। शहडोल संभागायुक्त नरेश पाल ने मंगलवार को जिले के जैतहरी में महर्षि ऐयर साल्यूशन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर संचालक एवं सम्बंधित प्रबंधकीय स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं हेतु नियमित एवं समयबद्ध ऑक्सीजन सप्लाई हेतु निर्देश दिए। ज्ञात हो कि संभाग में जैतहरी में ऑक्सीजन प्लांट के लिए सोमवार को अनुज्ञाप्ति देने के निर्देश विभागिय अधिकारियों दिये थे, जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए महर्षि ऐयर साल्यूशन को दी गई है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक जरूरत हेतु 24 घंटे सप्लाई हेतु आवश्यक तैयारियाँ रखें। ऑक्सीजन सप्लाई चेन एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अनूपपुर एवं जैतहरी कमलेश पुरी, तहसीलदार भावना डहेरिया सहित प्लांट के कर्मचारी एवं सहायक स्टाफ उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in