श्रीमाली ब्राह्मण समाज महालक्ष्मी महिला मंडल द्वारा 'समर्पिता पुस्तक का विमोचन
श्रीमाली ब्राह्मण समाज महालक्ष्मी महिला मंडल द्वारा 'समर्पिता पुस्तक का विमोचन

श्रीमाली ब्राह्मण समाज महालक्ष्मी महिला मंडल द्वारा 'समर्पिता पुस्तक का विमोचन

रतलाम, 26 अगस्त (हि.स.)। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महालक्ष्मी मंडल द्वारा जारी पुस्तक 'समर्पिता का विमोचन बुधवार को समाज के अध्यक्ष प्रकाश व्यास के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी श्रीमती सुरेखा दशोत्तर एवं राकेश व्यास की उपस्थिति में संपन्न हुआ! प्रदीप ओझा एवं महेश ओझा विशेष आमंत्रित अतिथि थे! पुस्तक की संपादक इंदिरा व्यास ने बताया कि पुस्तक में नारी संस्कार, संस्कृति एवं धर्म , नारी मातृशक्ति के साथ साथ जल , हवन, पूजा, आदि का समावेश किया गया है जिस पर समाज के वरिष्ठ महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं! महालक्ष्मी महिला समिति की अध्यक्षा रजनी व्यास ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से समिति समाज के पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिससे समाज में ना केवल जागृति पैदा हो रही है बल्कि आपसी सामंजस भी पैदा हो रहा है! हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in