शुरुआती रुझान में पीछे होने का समाचार सुन घर लौट गए भाजपा प्रत्याशी
शुरुआती रुझान में पीछे होने का समाचार सुन घर लौट गए भाजपा प्रत्याशी

शुरुआती रुझान में पीछे होने का समाचार सुन घर लौट गए भाजपा प्रत्याशी

शिवपुरी, 10 नवम्बर (हि.स.)। शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव के पीछे होने के समाचार मिलने के बाद वह मतगणना स्थल पीजी कॉलेज से बाहर आ गए और कहीं चले गए। एकाएक उनका मतगणना स्थल से जाना चर्चा का विषय बना रहा। बाद में जैसे जैसे परिणाम का दौर आगे बढ़ा और वह पीछे जाने लगे तो इस बात का संकेत मिलने लगा कि यहां पर भाजपा पीछे जा रही है। मतगणना स्थल से एकाएक जाने के बारे में भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव से जब मीडिया ने जब उनसे पूछा गया कि वह कहां जा रहे हैं तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बाद में देर शाम को 15 राउंड की गणना सामने आई तो वह काफी पीछे थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in