विषम परिस्थितियों का उपचुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी: सांसद गणेश सिंह
विषम परिस्थितियों का उपचुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी: सांसद गणेश सिंह

विषम परिस्थितियों का उपचुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी: सांसद गणेश सिंह

अशोकनगर, 11 अक्टूबर(हि.स)। प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव विषम परिस्थितियों के चुनाव हैं, जिसे भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी, 2018 में कमलनाथ की सरकार भी बहुमत में नहीं थी, पर शिवराज सिंह ने जोड़तोड़ की सरकार नहीं बनाई। यह बात रविवार को सतना सांसद गणेश सिंह ने अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के राजपुर मण्डल के कचनार एवं नगर के नमन गार्डन में कायकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो विषम परिस्थितियों में चुनाव हो रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी अपने कार्यकर्ता के दम पर ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताती रही है, इसी कारण से दुनिया में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां भाजपा का परचम न हो। त्रिपुरा, पूर्वउत्तर भी उदाहरण बन रहे हैं, दक्षिण के राज्यों केरल, तमिलनाड़ू में भी भाजपा की ताकत बड़ी है। गणेश सिंह ने कहा कि एक समय था जब अटल जी की सरकार को एक वोट से गिराया गया था, पर आज देश में कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा बड़ी ताकत के रूप में उभरी है। कहा कि देश में अन्य दलों की अपेक्षा भाजपा में कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नहीं होने दी जाती। देश के साथ राज्य में कोई भी छोटा-बड़ा उप चुनाव हो कार्यकर्ता बूथ की बदौलत ही जीतते आए हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में कमलनाथ की सरकार बहुमत में नहीं थी, शिवराज सिंह चाहते तो जोड़तोड़ की सरकार बना सकते थे। पर उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिये ये विषम परिस्थितियों का चुनाव है। प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में शिवराज सरकार ने काम किए हैं और देश में काम के बदौलत ही नरेन्द्र मोदी की पुन: सरकार बनी। जिसमें कार्यकर्ताओं का परिश्रम और मेहनत का ही नतीजा है, अब इस उपचुनाव में कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर अपनी मौजूदगी दर्जकरा कर इन विषम परिस्थितियों के चुनाव में इतिहास रचेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in