विकास में महिलाएं होगी बराबर की भागीदार: कृषि मंत्री पटेल
विकास में महिलाएं होगी बराबर की भागीदार: कृषि मंत्री पटेल

विकास में महिलाएं होगी बराबर की भागीदार: कृषि मंत्री पटेल

हरदा, 20 सितम्बर (हि.स.)। गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत हरदा मंडी प्रांगण हरदा में रविवार को स्व सहायता समूह को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण अंचलों के स्वयं सहायता समूह की लगभग 200 महिलाएं शामिल हुई। मंत्री पटेल ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक विकास ही नहीं, सामाजिक विकास के परिणाम दिखाई दे रहे हैं। विकार में महिलाओं की बराबर की भागीदारी है। स्व सहायता समूह की बहनें सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण महिलाओं द्वारा राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना के क्रियान्वयन के बारे में अवगत कराया गया। मंत्री पटेल ने बताया कि स्व सहायता समूह के जिले में सशक्तिकरण के लिएज्यादा से ज्यादा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराया जाएगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही समुदाय का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंकहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए आगामी 3 वर्षों में सभी गांवों में नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान मंत्री पटेल द्वारा 128 स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ 57 लाख रुपये की बैंक लिंकेज राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंत्री पटेल द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए आजीविका उत्पादों का अवलोकन भी किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in