वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रोटेम स्पीकर ने व्यक्त किया शोक
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रोटेम स्पीकर ने व्यक्त किया शोक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रोटेम स्पीकर ने व्यक्त किया शोक

भोपाल, 21 दिसम्बर (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रामेश्वर शर्मा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना ईश्वर से की है, साथ ही शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है। प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने कहा कि मोतीलाल वोरा ने अपने जीवन में सदैव सिद्धांतों एवं मर्यादा की राजनीति की है। वे दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एवं इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण में अपना योगदान दिया। पूर्व सीएम वोरा के निधन पर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। रविवार की रात अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in