लोगों को विश्वास है, भाजपा जो कहती है वह करती भी है: विष्णुदत्त शर्मा
लोगों को विश्वास है, भाजपा जो कहती है वह करती भी है: विष्णुदत्त शर्मा

लोगों को विश्वास है, भाजपा जो कहती है वह करती भी है: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 05 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस पहले जो वचन पत्र लायी थी, उसकी एक भी बात इन्होंने पूरी नहीं की। ऐसे में अब उन्हें कोई और थोथा पत्र लाने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रदेश को बचाने के लिए कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आ रहे हैं। इन लोगों को विश्वास है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कही। विकास के मुद्दे पर बनी सरकार को मजबूती देने का चुनाव है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, माताओं, बहनों, नौजवानों सहित हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश में 15 वर्षो में भाजपा की सरकार ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बीते 6 महीनों में उन्हें और आगे बढ़ाया है। शिवराज जी के नेतृत्व में हर विधानसभा क्षेत्र में विकास की झड़ी लगी हुई है। चंबल एक्सप्रेस वे, मेडीकल कालेज सहित अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं को प्रदेश सरकार ने लागू किया है। आने वाला चुनाव शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के मुद्दे पर जो सरकार बनी है, उसे मजबूती देने, आगे बढ़ाने का चुनाव है। सभी सीटें जीतने को संकल्पित हैं कार्यकर्ता शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां कार्यकर्ता को अपने मन की बात कहने का अधिकार है। प्रत्याशी तय होने के बाद कार्यकर्ता अपने काम में लग जातें हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह टार्च लेकर प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें योग्य प्रत्याशी नहीं मिल रहे। इसलिए वो इधर-उधर डोरे डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रचंड बहुमत के साथ उपचुनाव में सभी 28 विधानसभा सीटें जीतने के लिए संकल्पित हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in