रामलला के भव्य मंदिर निर्माण भूमि पूजन पर भाजपा कार्यालय में महाआरती
रामलला के भव्य मंदिर निर्माण भूमि पूजन पर भाजपा कार्यालय में महाआरती

रामलला के भव्य मंदिर निर्माण भूमि पूजन पर भाजपा कार्यालय में महाआरती

धार, 05 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में हिंदू समाज के आराध्य देव भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण की नींव पूजा के शुभ मुहूर्त के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय धार में शुभ मुहूर्त के समय भगवान श्री राम की आरती उतारी एवं आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई। महिला मोर्चा ने इस दौरान रंगोलियां भी बनाई। इस दौरान पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लाइव प्रसारण को देखा एवं इस शुभ मुहूर्त के साक्षी हुए एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पटोदिया, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी रिन, नगर अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता डॉ. शरद विजयवर्गीय, कन्हैया लाल यादव, अनिल जैन बाबा, शैलेश यादव,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in