राममय माहौल बनाने में जुटे कार्यकर्ता...
राममय माहौल बनाने में जुटे कार्यकर्ता...

राममय माहौल बनाने में जुटे कार्यकर्ता...

शाजापुर, 23 दिसम्बर (हि.स.)। अयोध्या में हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र निर्माण को लेकर जिलेभर में राममय मय माहौल बनाने में कार्यकर्ता जुट गए हैं। 15 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले महासम्पर्क अभियान को लेकर गुरुवार को सोमवारिया बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के सामने सुबह 10 बजे जिला कार्यालय का शुभारंभ होने वाला है, जिसमें कार्यक्रम के प्रांत संयोजक सोहन विश्वकर्मा एवं जिले के संत शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म स्थली पर भव्य राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के साथ देशभर में राम नाम की धुन गूंजने लगी है। मन्दिर भूमि के इतिहास और कारसेवकों के संघर्ष की कहानी को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां महासम्पर्क अभियान चलाने वाली हैं, जिसमें श्रीराम मन्दिर तीर्थ क्षेत्र की भूमि के लिए अभी तक किए गए संघर्ष को कार्यकर्ता अपनी जुबानी से प्रत्येक परिवार को बताने वाले हैं ताकि आने वाली पीढिय़ों को भी इस राम मंदिर के इतिहास और इसके लिए किए गए संघर्षों की जानकारी हो सके। कार्यकर्ताओं के इस सम्पर्क अभियान में प्रत्येक हिन्दू परिवार से मन्दिर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के सहयोग निधि भी एकत्रित की जाएगी जिससे हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र अयोध्या स्थित भगवान मंदिर निर्माण में सभी राम के अनुयायियों का अंशदान शामिल हो सके। 15 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले इस महासंपर्क अभियान में हजारों हजार कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर संपर्क करेंगी और अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग निधि एकत्रित करेंगे। यहां संपर्क अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 5 फरवरी तक चलेगा। शाजापुर जिले में भी यह सम्पर्क अभियान चलेगा जिसके लिए जिले में कार्यकर्ताओं की टोलियों का निर्माण हो चुका है और जगह-जगह इस अभियान के लिए कार्यालय खोले जा रहे हैं। राममय माहौल बनाने के विभिन्न स्थानों पर महाआरती और प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। सम्पर्क अभियान चलने तक जिलेभर में राम की अलख जगाने के विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/मंगल/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in