राम मंदिर शिलान्यास को लेकर दुल्हन की तरह सजा नगर, दीपावली की तरह दिखी छटा
राम मंदिर शिलान्यास को लेकर दुल्हन की तरह सजा नगर, दीपावली की तरह दिखी छटा

राम मंदिर शिलान्यास को लेकर दुल्हन की तरह सजा नगर, दीपावली की तरह दिखी छटा

पन्ना, 05 अगस्त (हि.स.)। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास किये जाने को लेकर पन्ना जिला मुख्यालय सहित समूचे जिले में जश्न का माहौल रहा। कल इसकी पूर्व संध्या में विशाल बाईक रैली निकाली गई, जिसमें जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी और आज विभिन्न चौराहों में मंदिरों में राम धुन एवं राम भजन के गीत डीजे के माध्यम से गुंजायमान रहे। मंदिरों की नगरी पन्ना में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लोगों ने आज अपने अपने घरों एवं छतों पर दीपावली की तरह दीप जलाये और अपने अपने दरवाजों पर पटाके फोडकर खुशियां मनाई। ज्ञात हो कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा में सैंकड़ों वर्षो से सपना देख लोगों को 5 अगस्त को इंतजार खत्म हुआ। शहर के प्रमुख मार्गो से लेकर चैराहों तक को मनमोहक ढंग सजाया गया है। पन्ना में हर त्यौहार अपने ही ढंग से मनाया जाता है। युवाओं ने पूरे शहर को भगवा झंडों से सजाया है अयोध्या नगरी की तर्ज पर पवित्र नगरी पन्ना को भी उसी अंजाम में सजाया गया। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख चैराहों गांधी चैक को जगमगाती रोशन में सजाया गया। यह दिन लोगों के लिए एतिहासिक है यही कारण है कि मंदिर निर्माण प्रतीक्षा में वर्षो इंतजार करने वाले लोग अब इस दिन का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कोरोना संकट के चलते कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया। लेकिन अलग अलग मोहल्लों और इलाकों में युवाओं द्वारा इस शिलान्यास के एतिहासिक दिन को अपने अंदाज में मनाने की तैयारी की गई है। पूरे शहर में लोगो ने होर्डिंग्स लगाई, झंडे, बैनर से एतिहासिक दिन की शुभकामनाएं भी दी गई हैं। बताया जाता है कि राम मंदिर निर्माण के लिए लम्बा संघर्ष हुआ है। लोगों ने इसके लिए कुर्बानियां दी हैं तब जाकर यह दिन आया है। ऐसे में इस दिन का उत्सव मनाना लाजिमी है। हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in