रतलाम: देह व्यापार में लिप्त छह महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार
रतलाम: देह व्यापार में लिप्त छह महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार

रतलाम: देह व्यापार में लिप्त छह महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार

रतलाम, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बापूनगर में एक स्कूल के पास अवैध तरीके से देह व्यापार करने के मामले में पुलिस ने बीती देर रात दबिश देकर छह महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिलाएं फरार हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बापूनगर में रतलाम पब्लिक स्कूल के पास एक किराये के मकान में अवैध तरीके से लड़कियो एवं महिलाओं से देह व्यापार करवाने तथा इसके एवज में पुरुषों से पैसे लेकर जीवन यापन कर रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा टीम गठित की गई और शुक्रवार देर रात उस मकान पर छापा डाला तो पता लगा कि मकान के अंदर बने कमरों में महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस ने मौके से छह महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ पर देह व्यापार करना स्वीकार किया गया। आरोपितों का कृत्य अपराध धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत दंडनीय होने से थाना औद्योगिक क्षेत्र में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में दो आरोपित फरार हैं। गिरफ्तार महिलाओं में संभ्रात परिवार की महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस दबिश से सम्पूर्ण शहर में हलचल मच गई है। इस प्रकार के सेक्स रेकेट का शहर में चलना लोगों को आश्चर्यचकित किए गए हैं। पुलिस द्वारा अपराध उन्मूलन के तहत अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अवैध शराब, चीटफंड, आईपीएल सट्टा सहित अन्य मामलों में कई प्रकरण दर्ज किया गए है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in