रंगोली और दीवारों में उकेर कर दिया जा रहा लोकतंत्र को सशक्त करने का संदेश
रंगोली और दीवारों में उकेर कर दिया जा रहा लोकतंत्र को सशक्त करने का संदेश

रंगोली और दीवारों में उकेर कर दिया जा रहा लोकतंत्र को सशक्त करने का संदेश

अनूपपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जिस प्रकार रंगोली के लिए विविध रंगो की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार स्वस्थ एवं सुंदर लोकतंत्र के लिए हर जाति हर धर्म हर वर्ग शहरी ग्रामीण महिला पुरुष सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों की महिलाओं द्वारा रंगोली के रंगो में मतदान करने का संदेश रंगोली मेंहदी द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी ओर मतदाताओं को उनके मत का महत्व बता मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विविध माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। गीत, फ्लैक्स, लघु फिल्म,मतदाता जागरूकता संवाद, ऑटो रिक्शा, जागरूकता वाहन आदि के माध्यम से सतत रूप से सम्पर्क साधकर मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। सामूहिक मतदाता शपथ के माध्यम से 3 नवम्बर को मतदान करने के प्रण को दृढ़ किया जा रहा है। ऐसे स्थल जहाँ से आमजनो का आना जाना लगा रहता है उनका चयन कर मतदाता जागरूकता नारों की पेंटिंग के माध्यम से मतदाताओं तक उनके मत का महत्व बताया जा रहा है। एक वोट भी न खाली जाए हर मतदाता वोट करके आए, लोकतंत्र का भाग्यविधाता होता है जागरूक मतदाता, निर्भीक होकर मतदान करें लोकतंत्र का सम्मान करे आदि प्रेरणादायक नारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in