युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्रकारवार्ता शुक्रवार को
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्रकारवार्ता शुक्रवार को

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्रकारवार्ता शुक्रवार को

भोपाल, 03 सितम्बर (हि.स.)। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं। भोपाल प्रवास के दौरान वे शुक्रवार को मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. शुक्रवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्रकारवार्ता दोपहर 12.00 बजे शुरू होगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह पत्रकारवार्ता किस विषय पर हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in