युवक कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: विधायक विपिन वानखेड़े ने छोड़ा  मैदान, 9 उम्मीदवार बाकी
युवक कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: विधायक विपिन वानखेड़े ने छोड़ा मैदान, 9 उम्मीदवार बाकी

युवक कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: विधायक विपिन वानखेड़े ने छोड़ा मैदान, 9 उम्मीदवार बाकी

भोपाल, 10 दिसम्बर (हि.स.)। युवक कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए गुरुवार को ऑनलाइन वोटिंग शुरू हो गई है, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार आगर मालवा से नवनिर्वाचित विधायक विपिन वानखेड़े ने मैदान छोड़ दिया है। वानखेड़े का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के समर्थन में लिया है। अब इस पद के लिए हो रहे मुकाबले में त्रिपाठी सहित सिर्फ 9 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। इससे पहले हर्षित गुरु और अंकित डोली अपनी उम्मीदवारी वापस ले चुके हैं। युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 महासचिव और 56 सचिव पदों के लिए 116 उम्मीदवार हैं। महासचिव में एक-एक पद अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला व अनुसूचित जाति-जनजाति और विकलांग के लिए रिजर्व किया गया है, जबकि पांच पद सामान्य होंगे। चार उपाध्यक्ष चुने जाएंगे, जिनमें से एक महिला व एक अनुसूचित जाति-जनजाति का होगा। इसके अलावा सचिव पद पर उन नेताओं की नियुक्ति की जाएगी, जो निर्धारित न्यूनतम मत हासिल करेंगे। युवक कांग्रेस चुनाव के प्रभारी मकसूद मिर्जा के अनुसार 4 लाख से अधिक सदस्य ऑनलाइन वोट करेंगे। एक सदस्य 5 वोट करेगा। वह प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा समिति के लिए अपना वोट देगा। विधायक विपिन वानखेड़े द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, डॉ. विक्रांत भूरिया, संजय सिंह यादव, विवेक त्रिपाठी, अजीत बोरासी, मोना कौरव, पिंकी मुदगल, वंदना वेद और जावेद खान चुनाव मैदान में रह गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in