यह है तबादलों की सरकार: जयवर्धन
यह है तबादलों की सरकार: जयवर्धन

यह है तबादलों की सरकार: जयवर्धन

गुना, 13 जून (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का कहना है कि जो लोग कांग्रेस सरकार पर तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाते थे, आज उनकी खुद की सरकार तबादलों की सरकार बनकर रह गई है। इस सरकार में रोज ही तबादले हो रहे हैं। दरअसल, जयवर्धन सिंह का शनिवार को गुना आगमन हुआ था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ पूर्व मंत्री हुकूमचंद कराड़ा भी रहे। शहर में पत्रकारों से चर्चा के बाद पूर्व मंत्रियों ने यहां से म्याना के रास्ते बमौरी पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मां निहाल देवी के मंदिर पर पहुँचकर दर्शन भी किए। स्वार्थ के लिए छोड़ी है कांग्रेस जयवर्धन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सिंधिया सहित जो लोग कांग्रेस छोडक़र गए है, उन्होंने स्वार्थ के लिए कांग्रेस छोड़क़र भाजपा का दामन थामा है। इससे कांग्रेस कमजोर न होकर और मजबूत हुई है। कारण अब उसके पास स्वार्थी लोग न होकर सच्चे कार्यकर्ता है। यह सभी कार्यकर्ता अब पूरे मन से पार्टी का कार्य कर रहे है। उपचुनाव से जुड़े सवालों पर जयवर्धन ने कहा कि वह कमलनाथ के 15 माह बना शिवराज सिंह के 15 साल के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होने विश्वास जताते हुए कहा कि तुलनात्मक कार्यों को देखते हुए जनता उन पर पुन: विश्वास जताएगी और प्रदेश में फिर एक बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in