यह भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का चुनाव हैः विष्णुदत्त शर्मा
यह भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का चुनाव हैः विष्णुदत्त शर्मा

यह भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का चुनाव हैः विष्णुदत्त शर्मा

ग्वालियर 31 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को ग्वालियर में आयोजित बैठक में डबरा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबरा में सेक्टर से लेकर बूथ तक 20 कार्यकर्ता विधानसभा के बूथों पर रहेंगे। यह साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव जो लोग मध्यप्रदेश को गर्त में ले जा रहे थे, भ्रष्टाचार में आकंठ डुबा रहे थे, उनको सबक सिखाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा 15 वर्षो में प्रदेश की जनता के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करके कमलनाथ ने जनता को धोखा दिया है। गांधी परिवार के दरबारी रहे कमलनाथ को जनता, गरीब, किसानों से कोई मतलब नहीं है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पीए और सहयोगी के पास 281 करोड़ रुपये मिले, इतना पैसा कहां से और कैसे आया, इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को देना चाहिए। उपचुनाव मध्यप्रदेश के उज्जवल भविष्य का चुनाव है : नरेन्द्रसिंह तोमर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबरा विधानसभा का यह उपचुनाव डबरा के विकास को समर्पित होने के साथ साथ पूरे मध्यप्रदेश के उज्जवल भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। इमरती देवी के साथ डबरा विधानसभा से आए नए कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की डबरा विधानसभा की क्षेत्रीय इकाई की ताकत बढ़ी है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जिम्मेदार, दायित्ववान कार्यकर्ता है। हमें नए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय समिति की इकाई के साथ जोड़कर काम करते हुए बड़ी जीत दर्ज करना है। यह इमरती देवी का चुनाव न होकर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव है। बैठक को प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने भी संबोधित किया। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत, कप्तान सिंह सहसारी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in