मैंने स्वयं ही तिरंगे की शान के लिए सीएम पद छोड़ा था : उमा भारती
मैंने स्वयं ही तिरंगे की शान के लिए सीएम पद छोड़ा था : उमा भारती

मैंने स्वयं ही तिरंगे की शान के लिए सीएम पद छोड़ा था : उमा भारती

भांडेर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजयाराजे सिंधिया कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता थी। जब उन्होंने देखा कांग्रेस की सरकार में अत्याचार कम नहीं हो रही है तो उन्होंने भारतीय जन संघ में शामिल हुई। प्रदेश में आज जो भाजपा है वह राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे के कारण है। मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है, देश की सीमा सुरक्षित हैं और देश अंदर ही नहीं बाहर से भी सुरक्षित है। उक्त बात मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार कमो भांडेर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरौनियाँ के समर्थन में नगर के पटेल चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने जनता से स्पष्ट करते हुए कहा कि मुझे सरकार से निकाला नहीं गया था, बल्कि मैंने स्वयं ही तिरंगे की शान के लिए सीएम पद छोड़ा था। साथ ही देश में अमीरी गरीबी के बीच की जो खाई है उसको मिटाने की बात कही। हिन्दुस्तान समाचार/संतोष तिवारी/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in