मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए तलवार भी बनूंगा और ढाल भी बनूंगा : सिंधिया
मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए तलवार भी बनूंगा और ढाल भी बनूंगा : सिंधिया

मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए तलवार भी बनूंगा और ढाल भी बनूंगा : सिंधिया

संगठन की पूंजी नेता नहीं, उसकी सेना होती है भोपाल, 02 जुलाई (हि.स.)। किसी भी संगठन की पूंजी केवल नेता नहीं, उसके कार्यकर्ता होते है। भाजपा में शामिल होने वाले यह नेता और कार्यकर्ता कई वर्षों से जनसेवा और क्षेत्र की जनता के दुख दर्द में साथ रहे। ये अपनी सारी पूंजी आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के हाथों में सौंप रहे हैं। यह बात गुरुवार को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम मिलकर भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। यहां बैठा एक एक व्यक्ति अपना जी-जान लगा देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पिछले 90 दिनों से आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मुंह नहीं खोला। आज मैं यह बताना चाहता हूं कि जब देश और प्रदेश कोरोना से जूझ रहा था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके मंत्रिगण, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा लाखों कार्यकर्ताओं के साथ दिन रात जनता की सेवा में लगे थे, तब कांग्रेस के नेता बाहर निकलकर जनता की सेवा करने के बजाए एसी कमरों में बैठकर आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को मध्यप्रदेश की चिंता नहीं है। प्रदेश की साढे सात करोड़ जनता की चिंता नहीं है इन्हें चिंता है तो सिर्फ अपने व्यापार की। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पूंछा कि वे बताएं कि वे जनता के बीच कब निकले ? सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को आप लोग बाहर से जानते थे, लेकिन मैंने उतना ही भीतर से उन्हें जाना है। वहां कांग्रेस सरकार ऐसी चल रही थी कि किसी न किसी को बैठा दिया जाता था और चाबी किसी और के हाथ में रहती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जनता के सेवा से उन्हें कोई मतलब नहीं था। हमारे 22 विधायकों ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए त्याग किया। उन्होंने कहा कि जनता के लिए मन में सेवा की भावना होना चाहिए यह सेवाभाव दिखावे से नहीं अंर्तआत्मा में होता है। यह सेवाभाव भाषण से नहीं, जमीन पर काम करने से होता है, लेकिन कांग्रेस की सरकार में यह सेवा की भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है, लेकिन उनके आरोपों का हम जवाब देंगे। 90 दिन पूरे हो चुके है अब संग्राम का समय है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए तलवार भी बनूंगा और ढाल भी बनूंगा, क्योंकि सिंधिया परिवार ने हमेशा सत्य का साथ दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। हमारे मंत्रिगण भी सेवकों की टीम है। अब जश्न का समय नहीं हमें 15 महीनों में जनता के साथ जो अन्याय हुआ है उन्हें न्याय देने का काम करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ,वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, गोविन्द राजपूत, हरदीप सिंह डंग सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in