मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 अक्टूबर को मुरैना, ग्वालियर में
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 अक्टूबर को मुरैना, ग्वालियर में

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 अक्टूबर को मुरैना, ग्वालियर में

भोपाल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 अक्टूबर को मुरैना एवं ग्वालियर जिलों की विभिन्न विधानसभाओं के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 24 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे मुरैना जिले की अंबाह में जनसभा को संबोधित करेंगे। आप सायं 4 बजे ग्वालियर जिले के कोटेश्वर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 24 अक्टूबर को शिवपुरी, मुरैना, भिंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 24 अक्टूबर को शिवपुरी, मुरैना एवं भिंड जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के साथ प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा प्रातः 11.30 बजे शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा के नरवर में जनसभा को संबोधित करेंगे। आप दोपहर 1 बजे मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा के व्हाइट हाउस में एवं दोपहर 2.30 बजे भिंड जिले की गोहद विधानसभा के नगरपालिका ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य 24 अक्टूबर को गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य 24 अक्टूबर को गुना, शिवपुरी, दतिया एवं मुरैना में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आर्य प्रातः 11 बजे गुना जिले की बमौरी में, दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा में, दोपहर 2 बजे दतिया जिले की भांडेर विधानसभा में एवं सायं 3.30 बजे मुरैना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री कोरी 24 अक्टूबर को ग्वालियर में उत्तरप्रदेश शासन के राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी 24 अक्टूबर को ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व विधानसभा में सामाजिक बैठकों में भाग लेंगे एवं जनसंपर्क करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in